
"ADAS या'आफत'? 2026 में भारत की सड़कों पर भूलकर भी न करें ये 3 गलतियाँ!"
"ADAS (Advance Driver Assistance) के बढ़ते डऔर में सुरक्षा ही सर्वोपरि है| जानें 2026 में भारतीय ट्रैफिक और सड़कों के अनुसार ADAS इस्तेमाल करते समय कौन सी 3 गलतियाँ आप पर भारी पड़ सकती हैं|
कारों का लुक, तकनीक और कारों का शौक-यही मेरी पहचान है मै विजय चौहान हूँ | और कारों की रफ्तार के पीछे की साइंस और उनके इंजन की आवाज मुझे रोमांचित करती है| यह मै अपने इसी पैशन को शब्दों मे बदलता हू ताकि आप automobile की दुनिया को और करीब से समझ सकें|
4/5/2026


क्या ADAS आपको आलसी बना रहा है? भारतीय सड़कों पर इन 3 गलतियों से बचें!
आजकल नई कारों में ADAS(Advance Driver Assistance System) एक सबसे बड़ा सेलिंग पॉइंट बन गया है| lane keep assist से लेकर ऑटोमैटिक ईमर्जन्सी ब्रेकिंग तक, ये फीचर्स सुनने में जादू जैसे लगते हैं| लेकीन क्या आपने कभी सोचा है की क्या यह तकनीक भारतीय सड़कों की चुनौतीयों के लिए पूरी तरह तैयार है?
आज Trackwheel पर हम ADAS के उन पहलुओं पर बात करेंगे जो अक्सर शोरूम में नहीं बताए जाते|
(1) 'सिस्टम ' पर अंधविश्वास करना (Over-reliance)
सबसे बड़ी गलती जो ड्राइवर करते हैं, वह है ADAS को 'Auto pilot' समझ लेना|
सच्चाई: ADAS केवल एक 'अससिस्टेंट' है, ड्राइवर नहीं| कई बार लोग steering से हाथ हत्या लेते हैं या सड़क से ध्यान हटा लेते हैं|
सावधानी: हमेशअ याद रखें की सेंसर कभी भी खराब मौसम, भारी बारिश या धूल की वजह से काम करना बंद कर सकते हैं| अपने हाथ हमेशअ steering पर ही रखें|
(2) भारतीय सड़कों की अनिश्चितता (The Chaos factor)
भारत में सड़क पर सिर्फ कारें नहीं होती; यहाँ अचानक सामने आने वाला जानवर, गलत दिशा से आने वाले वाहन और बिना मार्किंग वाली सड़क आम हैं|
सीमा: ADAS कैमरे और रडार अक्सर सफेद लाइनों (lane markings) के आधार पर काम करते हैं| जहाँ सड़कें टूटी हैं या मार्किंग गायब है, वहाँ Lane Keep Assist आपको भ्रमित कर सकता है और अचानक स्टियरिंग को गलत दिशा में मोड सकता है|
सावधानी: खराब या बिना मार्किंग वाली सड़कों पर ADAS फीचर्स (खासकर Lane Assist) को बंद रखना ही समझदारी है|
(3) 'Phantom Braking' का खतरा
क्या आपकी कार ने कभी बिना किसी रुकावट के अचानक जोर से ब्रेक लगाए हैं? इसे Phantom Braking कहते हैं|
क्या होता है: कई बार रडार सड़क के किनारे लगे signboard या किसी पूल की छाया को बाधा समझ लेता है और ईमर्जन्सी ब्रेक लगा देता है| भारत जैसे ट्रैफिक में, पीछे वाली गाड़ी आपकी कार से टकरा सकती है|
सावधानी: Adaptive crooz control का इस्तेमाल करते समय हमेशा ब्रेक पैडल पर पैर रखने के लिए तैयार रहें|
Trackwheel की सलाह:
तकनीकी हमारी सुरक्षा के लिए है, लेकीन यह आपकी सूझबूझ का विकल्प नहीं हो सकती| ADAS का आनंद लें, लेकीन कार की कमान हमेशा अपने हाथों में रखें| याद रखें, 2026 की Leatest कारों में भी सबसे सुरक्षित सेंसर 'ड्राइवर की आँखें' ही हैं|
सुरक्षित रहें, सुरक्षित चलें!
https://trackwheel.blog/-skoda-kylaq-vs-tata-punch-best-car-comparison
Description: As a amazon associate I earn from qualifying purchase


Contact
Questions, tips, or car news tips? Reach out!
Call
hello@trackwheel.blog
© 2025. All rights reserved.
