सावधान! क्या E20 पेट्रोल आपकी पुरानी कार का इंजन खराब कर रहा है? जानिए सच या भूलकर भी मत डालना E20 पेट्रोल! पहले चेक करें अपनी कार की Compatibility

"क्या आपकी कार 2025 से पहले की है? तो E20 पेट्रोल आपके फ्यूल पंप और इंजन को हमेशा के लिए बर्बाद कर सकता है। अपनी कार को बचाने के लिए तुरंत यह गाइड पढ़ें..."

Vijay Chauhan

6/23/20261 min read

सावधान! क्या E20 पेट्रोल आपकी पुरानी कार का इंजन खराब कर रहा है? जानिए सच या भूलकर भी मत डालना E20 पेट्रोल! पहले चेक करें अपनी कार की Compatibility

भारत सरकार पेट्रोल में ethanol की मात्र तेजी से बढ़ रही है| आज लगभग हर पेट्रोल पम्प पर E20 petrol (20% ethanol और 80% petrol) मिल रहा है| लेकीन एक आम कार मालिक के मन में सबसे बड़ा यह है की "क्या यह ethanol मेरी कार के इंजन को खराब कर देगा?"

अगर आप भी अपनी पुरानी या नई कार को लेकर परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके सभी सवालों के जवाब आसान शब्दों में देगा|

Ethanol क्या है और यह पेट्रोल में क्यों मिलाया जा रहा है?

Ethanol एक तरह का Alcohol है, जिसे गन्ने (Sugarcane) और अनाज से बनाया जाता है| सरकार पेट्रोल में एथेनॉल इसलिए मिला रही है ताकि:

  • कच्चे तेल (Crude Oil) का आयतन कम किया जा सके और देश का पैसा बचे|

  • गाड़ियां कम प्रदूषण फैलाएं (Ethanol से Carbon Emission कम होता है|

  • यह पेट्रोल के मुकाबले काफी सस्ता पड़ता है|

कार के इंजन पर ethanol का क्या असर(Effects) होता है?

एथानॉल दिखने में भले ही पेट्रोल जैसा लगे, लेकीन इंजन के अंदर इसका व्यवहार अलग होता है| इसके मुख्य प्रभाव इस परकार हैं:

1. कोरोशन (जंग लगना) और पार्ट्स का खराब होना

Ethanol स्वभाव से Hygroscopic होता है, यानि यह हवा से नमी (पानि) को बहुत जल्दी सोख लेता है| अगर कार लंबे समय तक खड़ी रहे, ईंधन तटंक में पनि जमा हो सकता है| इससे:

  • लोहे के fuel tank और pipes में जंग लग सकती है|

  • इंजन के रबर गैशकेट्स, प्लास्टिक होज और एल्युमिनियम के पार्ट्स गलने या कटने लगते हैं|

2. Mileage मे थोड़ी गिरावट (Drop in Mileage)

  • Ethanol की एनर्जी डेन्सिटी शुद्ध पेट्रोल से कम होती है| इसका मतलब है की सामान मात्र में ethanol वाला पेट्रोल जलने पर थोड़ा कम ऊर्जा पैदा करता है| E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से आपकी कार के Mileage में 5% से 7% तक की कमी आ सकती है|

3. फ्यूल पम्प और injectors पर दबाव

  • Ethanol पेटरल के मुकाबले थोड़ा और अलग चिपचिपाहट वाला होता है| पुरानी कारों के फ्यूल injectors और फ्यूल पम्प iसे लंबे समय तक झेलने के लिए नहीं बने हैं, जिससे वे जल्दी ब्लॉक या खराब हो सकते हैं|

यह E20 पेट्रोल इंडिया मे कबसे मिल रहा है?

  • शुरुआती पायलट लॉन्च (6 February 2023): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इंडिया एनर्जी वीक 2023' के दौरान देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के चुनिंदा 84 पेट्रोल पम्पों पर सबसे पहले E20 पेट्रोल की बिक्री शुरू की थी|

पूरे भारत में अनिवार्य रोलआउट (1 अप्रैल 2026)?

  • भारत सरकार और petroleum मंत्रालय के आदेश के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से पूरे भारत के सभी पेट्रोल पंपों पर E20 पेट्रोल को standard और अनिवार्य (Mandatory) फ्यूल बना दिया गया है| अब देश के हर कोने में यही पेट्रोल बिक रहा है|

आपकी कार कितनी Compatible है? (How to Check)

आपकी कार इस नए साल ईंधन को झेल पाएगी या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करता है की वह कब बनी है:

  • 2023 के बाद बनी कारें (E20 Compliant): अगर आपने अप्रैल 2023 के बाद कोई भी कार खरीदी है, तो आपको बिल्कुल tension लेने की जरूरत नहीं है| कंपनीयां अब मटेरियल को अपग्रेड करके ही गाड़ियां बना रही हैं| आप बिना डरे E20 पेट्रोल दलवा सकते हैं|

  • 2008 से 2023 के बीच की कारें (E10 Compliant): यह कारें 10% Ethanol (E10) को आसानी से झेल सकती हैं| E20 पेट्रोल लगातार डालने से इनमें लंबी अवधि में रबर और प्लास्टिक के पार्ट्स खराब होने का खतरा रहता है|

  • 2008 से पुरानी कारें (Non-Compatibility): इन कारों में एथानॉल मिक्स पेट्रोल डालने से बचना चाहिए| इनके इंजन और फ्यूल लाइंस पूरी तरह मेटल और साधारण रबर के हैं, जो Ethanol से बहुत जल्दी सद जाते हैं|

  • प्रो-टिप: अपनी कर की Compatibility चेक करने के लिए कार के फ्यूल लीड (पेट्रोल टंक के ढक्कन) के अंदर देखें| वहाँ 'E10 या E20' का स्टिकर लगा होता है|

पुरानी कार को ethanol के नुकसान से कैसे बचाएं?

अगर आपकी कार पुरानी है और आपको मजबूरी में ethanol वाला पेट्रोल डलवाना पड़ रहा है, तो इन बातों का ध्यान रखें:

  • कार को लंबे समय तक खड़ी न रखें: अगर कार हफ्तों तक खड़ी रहेगी, तो पेट्रोल में पानि अलग हो जाएगा जो इंजन के लिए खतरनाक है|

  • फ्यूल additives का इस्तेमाल करें: मार्केट में अब ऐसी एंटी-एथानॉल मिलते हैं जिन्हें पेट्रोल tank में डालने से ethanol का बुरा असर कम हो जाता है|

  • सर्विस समय पर करवाएं: फ्यूल फ़िल्टर को हर सर्विस पर चेक कराएं और जरूरत पड़ने पर बदलवाएं|

निष्कर्ष (Conclusion)

एथानॉल पर्यावरण और देश की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत अच्छा है, लेकीन पुरानी कारों के लिए यह एक चुनौती है, तो नियमित maintenance और फ्यूल additives का इस्तेमाल करके आप अपनी गाड़ी को सुरक्षित रख सकते हैं|

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. क्या e20 पेट्रोल से कार का इंजन तुरंत खराब हो जाता है?

Ans: नहीं, engine तुरंत खराब नहीं होता| इसका असर धीरे-धीरे (6 महीने से 2 साल के बीच) कार के रबर पार्ट्स और फ्यूल सिस्टम पर दिखता है|

Q2. क्या मैं अपनी पुरानी कार को E20 compatible बना सकता हूँ?

Ans: हाँ, इसके लिए आपको authorised mechanic से मिलकर कार की फ्यूल लाइंस, रबर होज और फ्यूल पम्प को ethanol-resistance material से बदलवाना होगा|

Q3. क्या Flex-Fuel कारें अलग होती हैं?

Ans: हाँ, flex-fuel कारें विशेष रूप से बनाई जाती हैं जो 20% से लेकर 85% (E85%)तक के ethanol mix पर बिना किसी नुकसान के चल सकती हैं|

car clenar
car clenar
Check best price for car cleaner on Amazon
Buy Now

Stay Updated

Get daily car news and exclusive reviews