
"Mahindra Scorpio N Facelift 2026 Update : क्या सच में आ रहा है Panoramic sunroof? जानें सब कुछ!"
"क्या आप 2026 Mahindra Scorpio N facelift का इंतजार कर रहे हैं? जानिए इसमें इसमें क्या-क्या बदलने वाला है, नये फीचर्स जैसे ADAS और Panoramic sunroof, संभावित लॉन्च डेट और नई कीमतों की पूरी जानकारी| Scorpio N 2026 की हर छोटी- बड़ी डीटेल के लिए अभी हमारा ब्लॉग पढ़ें!"
Vijay Chauhan
4/11/20261 min read


image source official mahindra website and youtube
Mahindra Scorpio N Facelift 2026: क्या सच में बदल जाएगी आप सबकी पसंद? जानें लॉन्च डेट और फीचर्स!
भारतीय सड़कों की असली 'Big Daddy' , Mahindra Scorpio N, अब एक नए और आधुनिक अवतार में वापसी करने के लिए तैयार है| अगर आप 2026 में एक दमदार SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो Scorpio N का नया facelift मॉडल आपकी लिस्ट में सबसे ऊपर होना चाहिए|
आइए जानते हैं की 2026 मॉडल में क्या नया है, इसकी कीमत क्या होगी और यह कब लॉन्च होगी|
(1). क्या-क्या बदलेगा? (Major Changes)
2026 facelift में महिंद्रा ने Looks और technology पर खास ध्यान दिया है:
New Exterior: सामने की तरफ से एक नई क्रोम ग्रील, redesign कीये गए LED headlamps और नए DRLs (Dynamic Running Lights) देखने को मिलेंगे| इसके alloy wheels का डिजाइन भी पहले से ज्यादा स्पोर्टी होगा|
ADAS Level 2: सबसे बड़ा बदलाव सुरक्षा में है| अब Scorpio N में ADAS (Advanced Driver Assistance System) मिलने की उम्मीद है, जिसमें औटोनामस ईमर्जन्सी ब्रेकिंग और लाने कीप असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल होंगे|
Panoramic Sunroof: ग्राहकों की भारी demand को देखते हुए, अब इसमें पुरानी छोटी sunroof की जगह बड़ी Panoramic Sunroof दी जा सकती है|
Updated Interior: केबिन में अब 10.25-inch का बड़ा Touchscreen Infotainment system, पूरी तरह से Digital Instrument cluster और ventilated seats मिलने की संमभावन है|
Safety Rating: (5-star) ⭐⭐⭐⭐⭐
(2). Engine और Performance
इंजन के मामले में महिंद्रा कोई बड़ा बदलाव नहीं करने वाला है क्योंकि मौजूदा इंजन पहले से ही बहुत powerful हैं:
2.2 Litre mHawk Diesel Engine
2.0 Litre mStallion Turbo Petrol Engine दोनों ही इंजन 6-speed manual और Automatic Transmission के साथ आएंगे| साथ ही, इसका 4X4 (4 Xplor) सिस्टम इसे Off-rodding का किंग बनाए रखेगा|
(3). कब होगी लॉन्च (Expected Launch Date)
Mahindra की परंपरा रही है की वे अपनी बड़ी गाड़ियां 15 August के आसपास पेश करते हैं| 2026 Scorpio N facelift के भी August 2026 तक बाजार में आने की पूरी उम्मीद है| हालांकि, टेस्टिंग के आधार पर इसे जून-जुलाई में भी अनविल किया जा सकता है|
(4). क्या होगी कीमत (Expected Price)
नए फीचर्स और ADAS तकनीक आने की वजह से इसकी कीमतों में Rs 50,000 से Rs 1 लाख तक की बढ़ोतरी देखि जा सकती है|
Base Modal: Rs 14 lakh (Ex-showroom)
Top Modal: Rs 26 lakh तक जा सकती है|
निष्कर्ष
अगर आप एक ऐसी SUV चाहते हैं जो रफ-एण्ड-टफ होने के साथ-साथ Luxury और safety में भी नंबर 1 हो, तो 2026 Scorpio N facelift का इंतजार करना आपके लिए सही फैसला होगा|
Mahindra Scorpio N facelift 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. क्या 2026 Mahindra Scorpio N facelift भारत में लॉन्च हो गई है?
Ans: नहीं, अभी यह लॉन्च नहीं हुई है| reports के अनुसार, महिंद्रा इसे August 2026 के आसपास लॉन्च कर सकती है| फिलहाल इसकी टेस्टिंग चल रही है|
Q2. 2026 Scorpio N facelift में कौन से नए फीचर्स मिलेंगे?
Ans: नए मॉडल में सबसे बड़े बदलाव के रूप में Level 2 ADAS(safety), Panoramic sunroof, 10.25 - inch का बड़ा Touchscreen, और ventilated seats मिलने की पूरी उम्मीद है|
Q3. क्या 2026 मॉडल के इंजन में कोई बदलाव होगा?
Ans: नहीं, इंजन में बदलाव की संभावना कम है| इसमें मौजूद 2.2 litre Diesel और 2.0 litre Turbo Petrol इंजन ही मिलेंगे, जो अपनी पावर के लिए जाने जाते हैं|
Q4. 2026 महिंद्रा Scorpio N की शूरुआती कीमत क्या होगी?
Ans: नए फीचर्स और Updates की वजह से इसकी कीमत में Rs 50,000 से Rs 1 लाख की बढ़ोतरी हो सकती है| इसकी शूरुआती Ex-showroom कीमत Rs 14.50 लाख के आसपास रहने का अनुमान है|
Q5. क्या नई Scorpio N में 4X4 (4 wd) का विकल्प मिलेगा?
Ans: हाँ, महिंद्रा अपने signature 4Xplor (4X4) सिस्टम को बरकरार रखेगी, जो iसे बेहतरीन off-rodding क्षमता देता है|
Description: As a amazon associate I earn from qualifying purchase






Contact
Questions, tips, or car news tips? Reach out!
Call
hello@trackwheel.blog
© 2025. All rights reserved.
